देश की खबरें | दिल्ली में इस साल डेंगू के अभी तक 52 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के चार नए मामले सामने आए हैं, जिससे शहर में डेंगू के कुल मामले बढ़ कर 52 हो गए। एक नगर निकाय की ओर से सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 21 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के चार नए मामले सामने आए हैं, जिससे शहर में डेंगू के कुल मामले बढ़ कर 52 हो गए। एक नगर निकाय की ओर से सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 12 मार्च तक दिल्ली में डेंगू के 48 मामले सामने आए । पिछले एक सप्ताह में डेंगू के चार नए मामले सामने आए। इसके साथ ही, इस साल शहर में अब तक सामने आए डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है।

शहर में जनवरी में डेंगू के 23 मामले सामने आए थे, जबकि फरवरी में 16 और इस महीने 19 मार्च तक 13 मामले सामने आए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल तथा 2020 में एक जनवरी से 19 मार्च के बीच डेंगू के छह मामले, 2019 में पांच, 2018 में 10 और 2017 में नौ मामले सामने आए थे।

मच्छर जनित रोगों के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच रिपोर्ट किए जाते हैं, लेकिन यह अवधि दिसंबर के मध्य तक बढ़ सकती है। पिछले साल राजधानी में डेंगू के 9,613 मामले सामने आए थे, जो 2015 के बाद से एक साल में सबसे अधिक थे। इसके अलावा 23 लोगों की मौत हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, 2021 से पहले ,साल 2020 में डेंगू के कुल 1,072 मामले मामले, साल 2019 में 2036 मामले, साल 2018 में 2,798 मामले, साल 2017 में 4,726 मामले और साल 2016 में 4,431 मामले सामने आए थे।

साल 2015 में डेंगू के मामलों की संख्या अक्टूबर में ही 10,600 को पार कर गई थी, जो 1996 के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के मामलों की सबसे अधिक संख्या थी।

राष्ट्रीय राजधानी में 2021 में डेंगू से मरने वालों की संख्या 2016 के बाद से सबसे अधिक थी। साल 2016 में डेंगू से मरने वालों की आधिकारिक संख्या 10 थी।

दिल्ली में 2019 में डेंगू से दो, 2018 में चार और 2017 तथा 2016 में 10-10 लोगों की मौत हुई थी।

नगर निकाय की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस साल अब तक मलेरिया के चार और चिकुनगुनिया के आठ मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू