Omicron Variant: देश में ओमीक्रोन के अब तक 422 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के अब तक 422 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits File)

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर : देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के अब तक 422 मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी. आंकड़ों के अनुसार, ओमीक्रोन के सर्वाधिक 108 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं. इसके बाद दिल्ली में 79, गुजरात में 43, तेलंगाना में 41, केरल में 38, तमिलनाडु में 34 और कर्नाटक में 31 मामले सामने आ चुके हैं. मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,987 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 3,47,86,802 हो गए हैं. इस दौरान 162 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,79,682 हो गई है.

पिछले 59 दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 15,000 से कम रह रहे हैं. मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 76,766 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 266 घटी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.40 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है. वहीं, संक्रमण की दैनिक दर 0.74 प्रतिशत है. यह पिछले 83 दिनों से दो प्रतिशत से कम रही है. साप्ताहिक संक्रमण दर भी 0.62 प्रतिशत दर्ज की गयी और यह पिछले 42 दिनों से एक प्रतिशत से कम बनी हुई है. यह भी पढ़ें : देश में Omicron के 422 मामले, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे अधिक केस- यहां पढ़ें किस राज्य में क्या हैं हालात

इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,42,30,354 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 141.37 करोड़ खुराक दी जा चुकी है. देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Vijayawada Court News: विजयवाड़ा में बड़ा हादसा टला, बिजली गुल होने से कोर्ट की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसे 6 वकील; कड़ी मशक्कत के बाद सभी रेस्क्यू; VIDEO

India Issues Fresh Iran Travel Advisory: भारत ने ईरान के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, क्षेत्रीय तनाव के बीच नागरिकों से हवाई और जमीनी यात्रा से बचने की अपील

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल