ताजा खबरें | देश में अब तक 11,095 निजी वाहनों को स्क्रैप किया गया : गडकरी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्र (आरवीएसएफ) के जरिए देश में अब तक 11,095 निजी वाहनों को स्क्रैप (कबाड़) किया गया है।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त सरकार ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्र (आरवीएसएफ) के जरिए देश में अब तक 11,095 निजी वाहनों को स्क्रैप (कबाड़) किया गया है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘‘एक जुलाई 2023 तक, आरवीएसएफ में 11,095 निजी वाहनों को स्क्रैप किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 8,718; गुजरात में 1,730 और मध्य प्रदेश में 340 निजी वाहनों को स्क्रैप किया गया है।

गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने वाहन स्क्रैपिंग नीति तैयार की है जिसमें देश भर में पुराने, अनुपयुक्त प्रदूषणकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने के लिए प्रोत्साहन/हतोत्साहन प्रणाली शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस नीति में अनुपयुक्त वाणिज्यिक और व्यक्तिगत वाहनों को उनकी फिटनेस के आधार पर स्वैच्छिक रूप से स्क्रैप करने की परिकल्पना की गई है, भले ही वाहन की उम्र कुछ भी हो।

गडकरी ने कहा कि सरकारी वाहनों को स्क्रैप करने की सुविधा के लिए मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएसटीसी) द्वारा विकसित ई- नीलामी मंच का उपयोग ऐसे वाहनों की ई-नीलामी के लिए किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\