देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। वहीं, समूची घाटी में न्यूनतम तापमान में सुधार होने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 28 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। वहीं, समूची घाटी में न्यूनतम तापमान में सुधार होने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कश्मीर और जम्मू क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में रात में फिर से बर्फबारी हुई है।

उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में दो इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है जबकि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में और मध्य कश्मीर के सोनमर्ग में एक-एक इंच हिमपात दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुरेज में तीन इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

उन्होंने बताया कि जम्मू क्षेत्र के भी कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर जवाहर टनल के आसपास के इलाके में दो इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। इस राजमार्ग पर अस्थायी रूप से यातायात बाधित हो गया था।

उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी को सभी मौसम में देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली सड़क पर सुबह में कुछ देर के लिए यातायात रोका गया था लेकिन बर्फ साफ करने के बाद गाड़ियों को जाने की इजाजत दे दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने की वजह से कश्मीर घाटी में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई जिससे निवासियों को राहत मिली।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में शनिवार को तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था जो रविवार रात को करीब छह डिग्री बढ़कर शून्य से ऊपर 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को पहलगाम में पारा शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया जो शनिवार रात को शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग में पारा शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह घाटी का सबसे सर्द इलाका रहा।

अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड और कुपवाड़ा में भी पारा शून्य से थोड़ा ही कम दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्ला कलां' का दौर चल रहा है। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है और सर्दी का आलम यह रहता है कि जल आपूर्ति वाली लाइनों तक में पानी जम जाता है।

मौसम विज्ञान विभाग के कार्यालय ने कहा है कि तीन जनवरी तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\