देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी एवं वर्षा, 112 मार्गों को किया गया बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 112 सड़कों को बंद कर दिया गया है।

शिमला, 16 अप्रैल हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 112 सड़कों को बंद कर दिया गया है।

पिछले 24 घंटे में राज्य के ऊंचे पर्वतीय एवं आदिवासी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हुई वहीं विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर वर्षा होती रही।

मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला का कहना है कि लाहौल एवं स्पीति के हंसा और कोकसार में क्रमश: पांच सेंटीमीटर एवं दो सेंटीमीटर हिमपात हुआ।

मौसम कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि जिन क्षेत्रों में वर्षा हुई है उनमें कोठी में सबसे अधिक 63 मिलीमीटर, चंबा में 41 मिलीमीटर, मनाली में 35 मिलीमीटर, जोत में 31 मिलीमीटर , डलहौजी में 28 मिलीमीटर, केलोंग में 22 मिलीमीटर, कसोल में 19 मिलीमीटर एवं कांगड़ा में 17 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी।

मौसम कार्यालय ने चेतावनी जारी कर कहा है कि शुक्रवार को राज्य में छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ ही गरज के साथ बारिश हो सकती है और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उसके अनुसार बृहस्पतिवार से पश्चिमोत्तर भारत के फिर से पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में आने का अनुमान है। मौसम कार्यालय का यह भी कहना है कि बुधवार को छोड़कर राज्य में 21 अप्रैल तक वर्षा हो सकती है।

राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है तथा केलोंग 0.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बच्चे ने गलती से घुमाया स्कूटी का एक्सीलेटर, दीवार से टकराने के कारण महिला और मासूम गंभीर रूप से घायल (Watch Video)

Melody Road Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर देश का पहला 'मेलोडी रोड' तैयार, अब सफर के दौरान सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\