देश की खबरें | हिमाचल के कुछ हिस्सों में हिमपात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के चम्बा, कुल्लू और किन्नौर जिलों के कुछ स्थानों और ऊपरी इलाकों में सोमवार को हिमपात हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय केंद्र ने यह जानकारी दी।

शिमला, तीन मार्च हिमाचल प्रदेश के चम्बा, कुल्लू और किन्नौर जिलों के कुछ स्थानों और ऊपरी इलाकों में सोमवार को हिमपात हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय केंद्र ने यह जानकारी दी।

इसने कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम हिमपात के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जबकि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में एक या दो बार तेज हिमपात की संभावना है।

इसने शिमला, चंबा, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिलों के ऊपरी इलाकों में भी हिमपात की चेतावनी जारी की है।

किन्नौर जिले के कल्पा में एक सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया। मनाली और आसपास के इलाकों तथा चंबा के पांगी से भी हिमपात दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने हमीरपुर, सिरमौर, सोलन और शिमला, चम्बा, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

हिमपात की चेतावनी के चलते लाहौल-स्पीति में पुलिस ने लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने के लिए परामर्श जारी किया है। मंडी प्रशासन ने लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा से बचने की सलाह दी है।

पिछले कुछ दिनों में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य में सैकड़ों सड़कें बंद हैं और उन्हें बहाल करने का काम जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने चम्बा जिले के पांगी और लाहौल-स्पीति जिले के हिमपात वाले क्षेत्रों में मंगलवार से शुरू होने वाली कक्षा 8 से 12 की वार्षिक परीक्षाओं को शनिवार तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया है।

पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश और हिमपात के कारण पांगी और लाहौल-स्पीति जिले की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे कई मार्ग बंद हो गए हैं। इसके परिणामस्वरूप, इन क्षेत्रों में प्रश्नपत्र और अन्य परीक्षा सामग्री नहीं पहुंचाई जा सकी।

राज्य के अन्य भागों में परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।

न्यूनतम तापमान में कोई खासा बदलाव नहीं देखा गया है। लाहौल और स्पीति में केलांग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से नीचे 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू