खेल की खबरें | स्नेहाशीष कोविड-19 से संक्रमित, सौरव गांगुली और अविषेक डालमिया पृथकवास पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई तथा बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के संयुक्त सचिव स्नेहाशीष गांगुली को कोविड-19 के लिये ‘पॉजीटिव’ पाया गया है लेकिन वह ठीक हैं।

कोलकाता, 16 जुलाई भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई तथा बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के संयुक्त सचिव स्नेहाशीष गांगुली को कोविड-19 के लिये ‘पॉजीटिव’ पाया गया है लेकिन वह ठीक हैं।

स्नेहाशीष का परीक्षण पॉजीटिव आने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली और कैब प्रमुख अविषेक डालमिया घर पर ही पृथकवास पर चले गये हैं।

यह भी पढ़े | कुमार संगकारा का बड़ा बयान, कहा- सौरव गांगुली ने धोनी के लिए मजबूत नींव रखी.

कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ने के कारण गांगुली बीसीसीआई से जुड़े अपने सारे काम अपने आवास के पास स्थित कार्यालय से कर रहे थे जबकि उनके लोकप्रिय बंगाली कार्यक्रम ‘दादागीरी अनलिमिटेड‘ के आठवें सीजन की शूटिंग अभी बहाल नहीं हुई है।

स्नेहाशीष के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कैब के एक बयान में डालमिया ने कहा, ‘‘यह कठिन समय है। वह कल स्वयं ही शहर के एक अस्पताल में भर्ती हो गये थे। उन्हें हल्का बुखार है। इसके अलावा अभी वह ठीक हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ’’

यह भी पढ़े | ENG vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बेन स्टोक्स ने कहा- स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम से बाहर करने का दुख नहीं.

उन्होंने कहा, ‘‘हां जरूरी नियमों के तहत मैं अगले कुछ दिनों तक घर पर ही पृथकवास में रहूंगा।’’

इस बीच कैब कार्यालय अगले नोटिस तक अनिश्चितकाल के लिये बंद रहेगा।

डालमिया ने कहा, ‘‘कैब के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अस्थायी तौर पर काम करने वाले चंदन दास के चार जुलाई को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के बाद से कैब कार्यालय नहीं खुला है। हम अगले नोटिस तक इसे अनिश्चितकाल तक बंद रखेंगे। ’’

सभी बैठकें ऑनलाइन हो रही हैं लेकिन पिछले सप्ताह ईडन गार्डन्स की कुछ गैलरी को पृथकवास सुविधा में बदलने के लिये कोलकाता पुलिस अधिकारियों के संक्षिप्त दौरे के दौरान डालमिया और स्नेहाशीष कैब कार्यालय गये थे।

स्नेहाशीष के परिवार में उनकी पत्नी, सास, ससुर और उनके घरेलू सहयोगी को 20 जून को उनके मोमिनपुर स्थित आवास में इस घातक बीमारी के लिये पॉजीटिव पाया गया था।

इसके बाद से स्नेहाशीष बेहाला स्थित अपने पारिवारिक आवास चंडी भवन में रहने लगे थे। सौरव गांगुली यहीं रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट