देश की खबरें | सर्पदंश से मृत भाई के अंतिम संस्कार में आए छोटे भाई को भी सांप ने डसा, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के ललिया थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव मे जहरीले सांप के डसने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी।

बलरामपुर, चार अगस्त जिले के ललिया थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव मे जहरीले सांप के डसने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राधा रमन सिंह ने बताया कि दो अगस्त को अरविन्द मिश्र (38) को सांप ने डस लिया था और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से मिश्र को बहराइच के लिये रेफर कर दिया गया। बहराइच में उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि अरविंद मिश्रा के अंतिम संस्कार में शामिल होने लुधियाना से बुधवार को यहां पहुंचे उनके छोटे भाई गोविंद मिश्र (32) और उनके रिश्तेदार चंदशेखर पांडेय अंतिम संस्कार के बाद घर पर रुक गए।

सिंह ने बताया कि बुधवार की रात सोते समय जहरीले सांप ने गोविंद मिश्रा और चंदशेखर पांडेय को भी डस लिया। दोनों की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां गोविंद मिश्रा की मौत हो गयी। गोविंद मिश्र के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है जबकि चन्द्रशेखर पांडेय की हालत चिंताजनक है।

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और शासन से आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\