खेल की खबरें | स्मृति , झूलन की रैंकिंग बरकरार, शिखा आईसीसी महिला रैंकिंग में शीर्ष दस में लौटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और हरफनमौला दीप्ति शर्मा आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में अपने स्थान पर बरकरार हैं जबकि शिखा पांडे ने शीर्ष दस में वापसी की है ।
दुबई, छह अप्रैल भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और हरफनमौला दीप्ति शर्मा आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में अपने स्थान पर बरकरार हैं जबकि शिखा पांडे ने शीर्ष दस में वापसी की है ।
मंधाना 710 अंक लेकर सातवें स्थान पर है जबकि कप्तान मिताली राज बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर है । इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट शीर्ष पर है ।
गेंदबाजी में गोस्वामी 681 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है जबकि पूनम यादव आठवें और शिखा दसवें स्थान पर है ।
शिखा फरवरी 2019 में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर पहुंची थी ।
हरफनमौलाओं में शीर्ष दस में दीप्ति अकेली भारतीय है जो 343 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है । आस्ट्रेलिया की एलिसा हीली तीसरे स्थान पर है ।
गेंदबाजों में मेगान शट दूसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि मरिजाने काप तीसरे स्थान पर खिसक गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)