जरुरी जानकारी | एसएमपीपी को भारतीय सेना से 300 करोड़ रुपये का मिला ठेका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रक्षा उपकरण विनिर्माता कंपनी एसएमपीपी लिमिटेड को भारतीय सेना से 300 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले हैं।

मुंबई, चार जुलाई रक्षा उपकरण विनिर्माता कंपनी एसएमपीपी लिमिटेड को भारतीय सेना से 300 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले हैं।

एसएमपीपी ने बयान में कहा कि इस ठेके के तहत कंपनी आपात प्रावधान के तहत भारतीय सेना को बुलेटप्रूफ जैकेट और उन्नत बैलिस्टिक हेलमेट की आपूर्ति करेगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘ एसएमपीपी भारतीय सेना को 27,700 बुलेटप्रूफ जैकेट और 11,700 उन्नत बैलिस्टिक हेलमेट की आपूर्ति करेगी। यह ठेका 300 करोड़ रुपये से अधिक का है।’’

एसएमपीपी के निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीष कंसल ने कहा, ‘‘ एसएमपीपी भारत में व्यक्तिगत सुरक्षा बाजार में 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी (1लैटिस रिपोर्ट के अनुसार) के साथ अग्रणी रहा है, जो अनुसंधान एवं विकास पर इसके अत्यधिक ध्यान के कारण संभव हो पाया है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने पहले ही 17 से अधिक पेटेंट दाखिल किए हैं और 10 पेटेंट दिए जा चुके हैं।

एसएमपीपी रक्षा उपकरणों का स्वदेशी विनिर्माता है। इसकी पलवल (हरियाणा) में एक विनिर्माण सुविधा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान