देश की खबरें | विभिन्न दलों के नेताओं के साथ नायडू की बैठक के बाद राज्यसभा में सुचारू रूप से हुआ कामकाज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक की और उसके बाद मानसून सत्र के दूसरे दिन उच्च सदन में सुचारू रूप से कामकाज हुआ। सदन में कोविड महामारी मुद्दे पर चर्चा हुयी।
नयी दिल्ली, 20 जुलाई राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक की और उसके बाद मानसून सत्र के दूसरे दिन उच्च सदन में सुचारू रूप से कामकाज हुआ। सदन में कोविड महामारी मुद्दे पर चर्चा हुयी।
सूत्रों ने कहा कि नायडू ने सदन के नेता पीयूष गोयल, विपक्षी नेताओं आनंद शर्मा, जयराम रमेश, डेरेक ओ ब्रायन, तिरुचि शिवा और कुछ अन्य से मुलाकात की। सदन में दोपहर एक बजे से चर्चा शुरू हुयी।
बैठक में उप सभापति हरिवंश और संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन भी मौजूद थे।
सदन में बार-बार व्यवधान पर चिंता जताते हुए नायडू ने सदन में सामान्य स्थिति बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर सुचारू तरीके से चर्चा की जा सके।
सूत्रों ने कहा कि गोयल ने विपक्षी नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत कर सदन में सामान्य कामकाज बहाल करने के लिए उनका सहयोग मांगा और फिर उनके साथ नायडू से मुलाकात की।
बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि कोविड से संबंधित मामलों पर चार घंटे तक चर्चा की जाएगी और स्वास्थ्य मंत्री शाम पांच बजे चर्चा का जवाब देंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)