खेल की खबरें | स्मिथ का कैच टपकाना भारी पड़ा: डुप्लेसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में रविवार को यहां पांच विकेट की शिकस्त झेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा कि ओडीन स्मिथ के कैच को टपकाना उनकी टीम को भारी पड़ा।

मुंबई, 27 मार्च पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में रविवार को यहां पांच विकेट की शिकस्त झेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा कि ओडीन स्मिथ के कैच को टपकाना उनकी टीम को भारी पड़ा।

मैन ऑफ द मैच स्मिथ ने महज आठ गेंद में नाबाद 25 रन की पारी खेलकर टीम बड़े स्कोर वाले मैच में एक ओवर शेष रहते पंजाब को पांच विकेट से जीत दिला दी।

जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय पंजाब की पारी के 17वें ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर अनुज रावत ने स्मिथ का कैच टपका जीवनदान दिया। उन्होंने अगले ओवर में मोहम्मद सिराज के खिलाफ तीन छक्के और एक चौका जड़ मैच का रुख मोड़ दिया।

मैच में 57 गेंद में 88 रन की शानदार पारी खेलने वाले डुप्लेसी ने कहा, ‘‘ हमारी गेंदबाजी अच्छी थी। अगर स्मिथ का वह कैच पकड़ लेते तो हमारे पास आखिरी ओवर में बचाव के लिए 10-15 रन होते। हम अकसर कहते है कि कैच आपको मैच जीताते है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओस के कारण बाद में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण था और पंजाब ने पावरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी कर हमारी मुश्किलें बढ़ा दी थी।’’

जीत के साथ सत्र शुरू करने वाले पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने भी माना की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान था।

उन्होंने कहा, ‘‘ ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान था लेकिन कुछ गेंदें पिच पर रूक कर आ रही थी जिससे थोड़ी परेशानी हो रही थी।’’

मयंक ने कहा, ‘‘हमने 15-20 रन अधिक दे दिये लेकिन उसका पीछा करना अच्छा रहा। हमारी टीम में ऐसा माहौल है कि हर खिलाड़ी जीत दिलाने की काबिलियत रखता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें