ICC Test Ranking: स्टीव स्मिथ का बोलबाला, फिर बनें दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज, पढ़ें केन विलियमसन और विराट कोहली की क्या है स्थिति

भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को जारी ताजा आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गये जबकि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.

स्‍टीव स्मिथ (Photo Credits: Getty Images)

दुबई, 16 जून: भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को जारी ताजा आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गये जबकि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. शुक्रवार से साउथम्पटन के हैंपशर बाउल में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत की अगुआई करने वाले कोहली के 814 अंक हैं. शीर्ष 10 में शामिल अन्य भारतीयों में कोहली के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (747 अंक) और स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (747 अंक) मौजूद हैं जिन्होंने अपना संयुक्त छठा स्थान बरकरार रखा है.

स्मिथ ने पिछले साल बाक्सिंग डे टेस्ट के बाद पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया, उन्होंने न्यूजीलैंड के केन विलियमसन का हटाया जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में अपनी टीम की अगुआई करेंगे. विलियमसन चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे जिससे वह स्मिथ से पांच रेटिंग अंक खिसक गये और बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गये. स्मिथ के 891 रेटिंग अंक हैं. इसका मतलब है कि स्मिथ कुल 167 टेस्ट में शीर्ष पर रहे हैं और वह केवल गैरी सोबर्स (189 मैच) और विव रिचर्ड्स (179 अंक) से पीछे हैं.

यह भी पढ़ें- ICC WTC Final 2021: यहां पढ़ें कब-कहां और कैसे देख सकते हैं भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जानें वाला ऐतिहासिक डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में सीनियर भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (850 अंक) आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (908 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर कायम हैं. वह शीर्ष 10 गेंदबाजों में एकमात्र भारतीय भी हैं. वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर टेस्ट आल राउंडर रैंकिंग में 412 रेटिंग अंक से शीर्ष पर बरकरार हैं. भारत के रविंद्र जडेजा (386 अंक) और अश्विन (353 अंक) क्रमश: दूसरे और चौथे स्थान पर हैं.

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 307 अंक और 64वें स्थान पर पहुंचे जबकि एजाज पटेल ने भी करियर के अभी तक सर्वाधिक 323 अंक जुटाये. डेवोन कॉनवे ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखी जिससे वह संयुक्त 61वें स्थान पर हैं. इस रैंकिंग अपडेट में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट भी शामिल है. क्विंटन डि कॉक इससे चेतेश्वर पुजारा के साथ संयुक्त 12वें स्थान पर पहुंच गये.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड