स्मिथ ने डिकॉक को टेस्ट टीम का कमान देने से इनकार किया

इस 39 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने टेली-कांफ्रेंस के जरिये कहा कि जब कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण कही भी क्रिकेट नहीं खेला जा रहा तब भी उन्हें टेस्ट कप्तानी को लेकर बहस का सामना करना पड़ रहा है।

स्मिथ ने 2003 से 2014 के बीच रिकार्ड 108 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई की। उन्होंने कुल 117 टेस्ट, 197 वनडे और 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

इस 39 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने टेली-कांफ्रेंस के जरिये कहा कि जब कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण कही भी क्रिकेट नहीं खेला जा रहा तब भी उन्हें टेस्ट कप्तानी को लेकर बहस का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने डिकॉक के एकदिवसीय टीम का कप्तान की जिम्मेदारी निभाने के साथ बल्लेबाज और विकेटकीपर की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ वह (टेस्ट कप्तान) डिकॉक नहीं होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ क्विंटन हमारे सीमित ओवरों के प्रारूप में हमारे कप्तान बने रहेंगे। हम कार्यभार और मानसिक क्षमता के पहलू को देखते हुए उन्हें तरोताजा रखना चाहते हैं। व्यक्तिगत अनुभव से मुझे पता है कि सभी तीनों प्रारूपो में टीम का नेतृत्व करना काफी थका देता है और हम उनका कार्यभार बढ़ाना नहीं चाहते है।’’

फाफ डु प्लेसिस फरवरी में कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर चुके है लेकिन स्मिथ ने फिलहाल उनकी जिम्मेदारी को कौन आगे बढ़ायेगा यह नहीं बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं फिलहाल किसी एक खिलाड़ी का नाम नहीं ले सकता हूं। टीम में एक ही स्तर के कई खिलाड़ी है ।’’

दक्षिण अफ्रीका को जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलना है लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट पर संशय बरकरार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट