स्मिथ सीएसए के क्रिकेट निदेशक का स्थायी कार्यभार सौंपा गया

इस 39 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट को पटरी पर लाने के लिये यह पद सौंपा गया है।

जोहानिसबर्ग, 17 अप्रैल पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को शुक्रवार को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने दो साल के लिये क्रिकेट निदेशक पद पर स्थायी तौर पर नियुक्त किया। वह पिछले साल दिसंबर से इस पद पर अंतरिम आधार पर काम कर रहे थे।

इस 39 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट को पटरी पर लाने के लिये यह पद सौंपा गया है।

सीएसए के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी जॉक फॉल ने कहा, ‘‘ग्रीम ने छह महीने तक कार्यवाहक के तौर पर इस पद पर काम करते हुए अपनी ऊर्जा, विशेषज्ञता, कड़ी मेहनत, नैतिक व चारित्रिक दृढ़ संकल्प और जुनून से बड़ा प्रभाव डाला है। ’’

स्मिथ ने 2003 से 2014 के बीच रिकार्ड 108 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई की। उन्होंने कुल 117 टेस्ट, 197 वनडे और 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

स्मिथ ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिये बोर्ड में बने रहने पर खुश हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी नियुक्त से मेरे पद को स्थायित्व मिला है और इससे आगे की रणनीति तैयार करने में आसानी हो जाएगी। ’’

स्मिथ ने कहा, ‘‘जैसे डा. फॉल ने कहा अभी काफी काम किया जाना बाकी है केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि निचले स्तर पर भी। मैं दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शीर्ष टीमों में लाने के लिये प्रतिबद्ध हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट