खेल की खबरें | अगले दो टेस्ट में रन बनायेंगे स्मिथ और लाबुशेन : कमिंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के खराब फॉर्म से कतई चिंतित नहीं है और बड़े स्कोर बनाने वाले ये दोनों बल्लेबाज भारत के खिलाफ अगले दो टेस्ट में फॉर्म में वापसी करेंगे ।

मेलबर्न, 30 दिसंबर आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के खराब फॉर्म से कतई चिंतित नहीं है और बड़े स्कोर बनाने वाले ये दोनों बल्लेबाज भारत के खिलाफ अगले दो टेस्ट में फॉर्म में वापसी करेंगे ।

इस सप्ताह आईसीसी दशक के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुने गए स्मिथ पहले दो मैचों में दस ही रन बना सके हैं जबकि लाबुशेन ने 47, 6, 48 और 28 रन बनाये ।

कमिंस ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हम सभी ने इतने ऊंचे मानदंड कायम किये हैं कि हर किसी को लगता है कि हर मैच में ये बड़ा स्कोर बनायेंगे लेकिन असल में तो अभी दो ही टेस्ट हुए हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ स्मिथ और लाबुशेन दोनों बड़ी पारियां खेलते हैं । स्मिथ दस बारह साल से चैम्पियन बल्लेबाज है तो कोई दबाव नहीं है । हर खिलाड़ी उतार चढाव से गुजरता है और वापसी करता है ।हम किसी दबाव में नहीं है ।’’

आस्ट्रेलिया अभी तक इस श्रृंखला में बड़ा स्कोर नहीं बना सका है ।एडीलेड टेस्ट में 191 रन बनाने के बाद आठ विकेट से जीत दर्ज की । वहीं मेलबर्न टेस्ट में 195 और 200 रन बनाये जिसमें भारत ने उसे आठ विकेट से हराया ।

कमिंस ने स्वीकार किया कि कई क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है लेकिन विश्वास जताया कि उनके बल्लेबाज वापसी करेंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अभी दो ही टेस्ट हुए हैं और कुल तीन पारियां । अभी इतनी जल्दी बदलाव की मांग करना सही नहीं है । हमें हालांकि कुछ पहलुओं पर मेहनत करनी होगी । मुझे उम्मीद है कि हमारे बल्लेबाज वापसी करेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें