जरुरी जानकारी | स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस का शेयर पहले दिन के कारोबार में 9.36 प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को अपने निर्गम मूल्य 407 रुपये से लगभग नौ प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को अपने निर्गम मूल्य 407 रुपये से लगभग नौ प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य से 7.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 436.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में, यह 15.23 प्रतिशत चढ़कर 469 रुपये पर पहुंच गया और अंत में यह 9.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 445.10 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी के शेयर ने 6.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 435 रुपये पर कारोबार शुरू किया और 9.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 445.05 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,079.99 करोड़ रुपये रहा।

मात्रा के संदर्भ में, दिन के दौरान बीएसई पर कंपनी के 16.77 लाख शेयरों का कारोबार हुआ और एनएसई पर 175.40 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।

स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेय लिमिटेड के 583 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत सोमवार को बोली के अंतिम दिन 13.45 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए 387-407 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।

स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग एक प्रमुख सह-कार्यस्थल प्रदाता कंपनी है। यह बेंगलुरु, मुंबई महानगर क्षेत्र, हैदराबाद, गुरुग्राम और चेन्नई जैसे शहरों में सेवाएं देती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट