देश की खबरें | स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज को परिचालन आय में वृद्धि के बावजूद वित्त वर्ष 2024-25 में हुआ घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज लिमिटेड को परिचालन आय में वृद्धि के बावजूद वित्त वर्ष 2024-25 में 63.17 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

नयी दिल्ली, सात जुलाई स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज लिमिटेड को परिचालन आय में वृद्धि के बावजूद वित्त वर्ष 2024-25 में 63.17 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध घाटा 49.95 करोड़ रुपये रहा था।

स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज लिमिटेड ने जल्द आईपीओ लाने की तैयारी में है।

आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, परिचालन आय वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 1,374.05 करोड़ रुपये हो गया, जो 2023-24 में 1,039.36 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उसने 583 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 387-407 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। आईपीओ 10 जुलाई को खुलेगा और 14 जुलाई का संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक नौ जुलाई को बोली लगा पाएंगे।

स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज ने अपने आईपीओ के आकार में कटौती की है। नए निर्गम को 550 करोड़ रुपये से घटाकर 445 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जबकि ब्रिक्री पेशकश (ओएफएस) को 67.59 लाख शेयर से घटाकर 33.79 लाख शेयर कर दिया गया है। इससे इसका कुल आकार 583 करोड़ रुपये बैठता है।

स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस लिमिटेड एक प्रमुख सह-कार्यस्थल प्रदाता कंपनी है। यह बेंगलुरु, मुंबई महानगर क्षेत्र, हैदराबाद, गुरुग्राम और चेन्नई जैसे शहरों में काम कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड