जरुरी जानकारी | स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग के आईपीओ को 13.45 गुना अभिदान मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस लिमिटेड के 583 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 13.45 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
नयी दिल्ली, 14 जुलाई स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस लिमिटेड के 583 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 13.45 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, तीन दिवसीय आईपीओ को 1,04,01,828 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 13,99,08,852 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 24.41 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 22.78 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 3.53 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस ने एंकर निवेशकों से 173.64 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 387-407 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।
नए निर्गम का आकार पहले निर्धारित 550 करोड़ रुपये से घटाकर 445 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जबकि प्रवर्तकों द्वारा बिक्री पेशकश (ओएफएस) को 67.59 लाख शेयरों से घटाकर 33.79 लाख शेयर कर दिया गया है।
शेयरों के नए निर्गम से प्राप्त कुल आय में से, कंपनी 226 करोड़ रुपये का उपयोग नए केंद्रों की स्थापना से संबंधित पूंजीगत व्यय और इन नए केंद्रों के लिए सुरक्षा जमा राशि के लिए करेगी।
कंपनी 114 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज के भुगतान के लिए करेगी, और शेष राशि का उपयोग सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा। ओएफएस से प्राप्त आय प्रवर्तकों को मिलेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)