खेल की खबरें | आईएसएसएफ विश्व कप में भारतीयों की धीमी शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय निशानेबाजों की अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में गुरुवार को यहां शुरुआत अच्छी नहीं रही तथा मनु भाकर और इलावेनिल वलारिवान जैसे ओलंपिक में पदक के दावेदार माने जा रहे खिलाड़ियों में से कोई भी ‘पोडियम’ तक नहीं पहुंच पाया।

ओसियेक (क्रोएशिया), 24 जून भारतीय निशानेबाजों की अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में गुरुवार को यहां शुरुआत अच्छी नहीं रही तथा मनु भाकर और इलावेनिल वलारिवान जैसे ओलंपिक में पदक के दावेदार माने जा रहे खिलाड़ियों में से कोई भी ‘पोडियम’ तक नहीं पहुंच पाया।

मनु महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में 137.3 स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रही जबकि इलावेनिल और दो अन्य भारतीय खिलाड़ी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने में असफल रही।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में सातवें स्थान पर रहे।

तोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय निशानेबाजी टीम के लिये यह आखिरी प्रतियोगिता है।

बीस वर्षीय ऐश्वर्य ने क्वालीफाईंग दौर में 628 का स्कोर बनाया। उन्होंने फाइनल में बाहर होने से पहले 143.9 अंक बनाये। भारत के दो अन्य निशानेबाज दीपक कुमार (626) और दिव्यांश सिंह पंवार (624.7) क्वालीफाईंग दौर में क्रमश: 14वें और 27वें स्थान पर रहने के कारण फाइनल में जगह नहीं बना पाये।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी भारतीयों को निराशा ही हाथ लगी तथा अंजुम मोदगिल, अपूर्वी चंदेला और वलारिवान फाइनल में जगह बनाने में असफल रही।

अपूर्वी ने भारत की तीनों खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह 624.2 अंक लेकर 24वें स्थान पर रही। अंजुम 622.3 अंक के साथ 42वें स्थान पर रही जबकि इलावेनिल ने 621.2 अंक बनाये और उन पर सही स्कोर किये गये शॉट पर विरोध जताने के लिये दो अंकों की पेनल्टी भी लगी।

जूनियर विश्व कप की स्वर्ण पदक विजेता इलावेनिल ने शुरू में 623.2 अंक बनाये थे और वह 35वें स्थान पर थी लेकिन दो अंक की पेनल्टी लगने के कारण वह 55वें स्थान पर खिसक गयी।

आईएसएसएफ के नियमों के अनुसार यदि परिणाम, टाइमिंग और स्कोरिंग (आरटीएस) ज्यूरी को लगता है कि जिस शॉट के लिये विरोध जताया गया है उसकी स्कोरिंग सही की गयी थी तो फिर निशानेबाज पर दो अंक की पेनल्टी लगती है।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु के अलावा यशस्विनी सिंह देसवाल ने भी फाइनल में जगह बनायी लेकिन वह 117.1 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रही। मनु ने क्वालीफाईंग 577 का स्कोर बनाकर छठे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनायी थी। यशस्विनी ने 578 का स्कोर बनाया था।

राही सरनोबट ने क्वालीफाईंग में 572 का स्कोर बनाया और वह 13वें स्थान पर रहने के कारण फाइनल्स में जगह नहीं बना पायी।

बुल्गारिया की एंटोनेटा कोस्तादिनोवा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल में 240 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी ने 581 के समान स्कोर के साथ फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया है। चौधरी ने 10 अंक अधिक बार बनाये और इसलिए वह छठे जबकि वर्मा सातवें स्थान पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट