देश की खबरें | दिल्लीवासियों को शीत लहर से मिली मामूली राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से चल रहीं बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के धीमे पड़ने से बुधवार को दिल्ली में भी लोगों को शीत लहर से मामूली राहत मिली।

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से चल रहीं बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के धीमे पड़ने से बुधवार को दिल्ली में भी लोगों को शीत लहर से मामूली राहत मिली।

मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वेधशाला में सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.2 डिग्री तथा चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर के मौसम केन्द्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.6 डिग्री सेल्सियस, 4.2 डिग्री सेल्सियस, 6.7 डिग्री सेल्सियस और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मैदानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने पर शीत लहर की घोषणा कर देता है। न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम या सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहने पर भी शीत लहर की घोषणा की जाती है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से सप्ताहांत तक तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 399 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि 27 दिसंबर तक वायु गुणवत्ता के ‘बेहद खराब’ या ‘खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड