जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में मजबूती से तेल-तिलहन कीमतों में मामूली सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली तेल- तिलहन बाजार में मंगलवार को अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में मामूली सुधार आया। केवल मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
नयी दिल्ली, दो मई विदेशों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली तेल- तिलहन बाजार में मंगलवार को अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में मामूली सुधार आया। केवल मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
मलेशिया एक्सचेंज में 2.25 प्रतिशत की तेजी है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल मजबूती का रुख है।
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों के मजबूत होने से सरसों और सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतें सुधार दर्शाती बंद हुईं।
सूत्रों ने कहा कि सूरजमुखी और सोयाबीन जैसे सॉफ्ट आयल (नरम तेल) इतने सस्ते हैं कि लोग भारी मात्रा में इसका आयात करेंगे। देशी तेल-तिलहन इन तेलों के आगे तो खपना मुश्किल ही है और किसान के साथ-साथ तेल उद्योग परेशान है। तेल मिलों को देशी तिलहनों की पेराई में पर्याप्त नुकसान हो रहा है। उनके सामने प्रश्न यह है कि तेल पेराई कर भी लें उसे खरीदेगा कौन। इस स्थिति को देखते हुए आगे दिक्कत बढ़ सकती है।
सूत्रों ने कहा कि पिछले एक साल में सूरजमुखी के दाम 2,500 डॉलर प्रति टन से घटकर 980 डॉलर रह गये हैं और बंदरगाह पर 200 रुपये लीटर वाला सूरजमुखी रिफाइंड का थोक दाम 85 रुपये लीटर रह गया है। यानी दाम में लगभग 61-62 प्रतिशत की कमी आई है।
सूत्रों ने कहा कि प्रसंस्करण के बाद सूरजमुखी और सोयाबीन से पामोलीन का भाव 2-3 रुपये किलो अधिक बैठता है। 4-5 माह पहले सूरजमुखी और सोयाबीन तेल से पामोलीन 35-40 रुपये किलो सस्ता हुआ करता था। सरकार को इन तेलों के बीच संतुलन बनाना होगा ताकि सभी खाद्य तेलों का आयात होता रहे और किसी अवांछित स्थिति का सामना न करना पड़े।
मंगलवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 4,950-5,050 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,750-6,810 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,650 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,520-2,785 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 9,350 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,565-1,635 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,565-1,675 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 8,750 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,000 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 9,100 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 5,260-5,310 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,010-5,090 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)