जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मामूली बढ़त, सेंसेक्स 33 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार को स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 33 अंक के लाभ में रहा। एशिया और यूरोप के बाजारों में कमजोर रुख के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

मुंबई, आठ नवंबर उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार को स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 33 अंक के लाभ में रहा। एशिया और यूरोप के बाजारों में कमजोर रुख के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 33.21 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,975.61 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 65,124 अंक तक गया और नीचे में 64,851.06 अंक तक आया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.80 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,443.50 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 29 लाभ में जबकि 21 नुकसान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख के साथ सीमित दायरे में कारोबार हुआ। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के प्रमुख के संबोधन के बाद वैश्विक बाजार संकेतकों से और अधिक भरोसा प्राप्त किया जा सकता है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। इससे घरेलू अर्थव्यवस्था को राहत मिलेगी और मुद्रास्फीति में कमी आएगी।’’

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘बाजार सीमित दायरे में रहते हुए मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। हल्की शुरुआत के बाद, निफ्टी अंत तक एक सीमित दायरे में रहा और अंत में 19,443.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।’’

बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.78 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.60 प्रतिशत के लाभ में रहा।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाभ में रहे थे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत चढ़कर 81.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 497.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी