जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 12 अंक नुकसान में रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को मामूली गिरावट आयी और बीएसई सेंसेक्स 12.27 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच सकारात्मक वृहत आर्थिक आंकड़ा (थोक मुद्रास्फीति) भी बाजार को गति देने में विफल रहा।

मुंबई, 14 जनवरी घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को मामूली गिरावट आयी और बीएसई सेंसेक्स 12.27 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच सकारात्मक वृहत आर्थिक आंकड़ा (थोक मुद्रास्फीति) भी बाजार को गति देने में विफल रहा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 12.27 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,223.03 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.05 अंक यानी 0.01 प्रतिशत नुकसान के साथ 18,255.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 2.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ एशियन पेंट्स सर्वाधिक नुकसान में रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक, एचयूएल, विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी तथा भारती एयरटेल भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टीसीएस, इन्फोसिस, एल एंड टी, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में बिकवाली दबाव रहा।

शेयर बाजार के आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,390.85 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

इस बीच, थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति लगातार चार महीने बढ़ने के बाद दिसंबर 2021 में घटकर 13.56 प्रतिशत पर रही। मुख्य रूप से ईंधन, बिजली और विनिर्माण सामान के सस्ता होने से थोक मुद्रास्फीति नरम हुई। हालांकि इस दौरान खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी