जरुरी जानकारी | वर्ष 2023 के पहले सात महीनों में चाय निर्यात में हल्की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चाय बोर्ड के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 के पहले सात महीनों (जनवरी से जुलाई) में भारत से चाय निर्यात 2.23 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 11 करोड़ 46 लाख किलोग्राम रहा है।

कोलकाता, नौ अक्टूबर चाय बोर्ड के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 के पहले सात महीनों (जनवरी से जुलाई) में भारत से चाय निर्यात 2.23 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 11 करोड़ 46 लाख किलोग्राम रहा है।

वर्ष 2022 की समान अवधि में चाय का निर्यात 11 करोड़ 72.1 लाख किलोग्राम रहा था।

उत्तर भारत (पश्चिम बंगाल एवं असम समेत) से चाय का निर्यात चालू कैलेंडर वर्ष के पहले सात महीनों में छह करोड़ 95.6 लाख किलोग्राम रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह सात करोड़ 56 लाख किलोग्राम था।

आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण भारत से निर्यात भी वर्ष 2023 में जनवरी से जुलाई तक गिरकर 4.50 करोड़ किलोग्राम रहा जबकि वर्ष 2022 की इसी अवधि में यह 4.66 करोड़ किलोग्राम था।

कैलेंडर वर्ष 2023 के पहले सात महीनों में चाय के निर्यात से इकाई मूल्य प्राप्ति भी घटकर 265 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 270.85 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

वर्ष 2022 के पूरे कैलेंडर वर्ष में देश से 23 करोड़ 10.8 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\