देश की खबरें | दिल्ली में आसमान साफ, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 244 रहा। पड़ोसी फरीदाबाद में एक्यूआई 258, गुरुग्राम में 216, गाजियाबाद में 238 और नोएडा में 218 यानी ‘खराब’ श्रेणी में रहा।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट