जरुरी जानकारी | स्कोडा की एसयूवी ‘कुशाक’ के एक साल पूरे, कई नई खूबियां जोड़ीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी मध्यम आकार की एसयूवी में कई नई खूबियां (फीचर) जोड़ी हैं।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी मध्यम आकार की एसयूवी में कई नई खूबियां (फीचर) जोड़ी हैं।

कंपनी ने एक साल पहले यह मॉडल पेश किया था। एक साल पूरे होने के मौके पर इस मॉडल में कई नई खूबियां जोड़ी गई हैं। कुशाक के उन्नत संस्करण में अब टायर प्रेशर निगरानी प्रणाली दी गई है।

कंपनी ने कहा कि 1.0 टीएसआई पावरट्रेन वाले सभी संस्करण अब स्टार्ट-स्टॉप रिकवरी सिस्टम से लैस हैं।

कंपनी ने दावा किया कि इस फीचर से वाहन की ईंधन दक्षता में सात से नौ प्रतिशत का सुधार हुआ है।

इसके अलावा नयी कुशाक की आंतरिक साजसज्जा में 20.32 सेमी. की ‘इन्फोटेनमेंट प्रणाली’ भी उपलब्ध होगी।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक जैक हॉलिस ने कहा, ‘‘कुशाक कंपनी की ‘भारत 2.0 परियोजना’ की ‘हीरो’ है। इसके जरिये कंपनी एक-के-बाद-एक बिक्री के स्तर को हासिल कर पाई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने हमारे ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के अनुरूप कुशाक में कई बदलाव किए हैं, जो उपयोगकर्ताओं के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\