जरुरी जानकारी | स्कोडा ने उतारी प्रीमियम सेडान स्लाविया, कीमत 10.69 लाख से शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कंपनी स्कोडा ऑटो इंडिया ने सोमवार को अपनी पूरी तरह नई स्लाविया कार बाजार में उतारी है। इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये है।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी वाहन कंपनी स्कोडा ऑटो इंडिया ने सोमवार को अपनी पूरी तरह नई स्लाविया कार बाजार में उतारी है। इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये है।

प्रीमियम मिड-साइज सेडान श्रेणी में पेश किए गए इस मॉडल को स्कोडा तीन संस्करणों.... एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में लेकर आई है। एक लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन वाली इस सेडान कार में छह स्पीड वाला मैनुअल गियरबॉक्स होगा।

इसके अलावा इस मॉडल के एम्बिशन एवं स्टाइल संस्करण में छह-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प मिलेगा।

स्कोडा की यह सेडान कार घरेलू बाजार में होंडा सिटी, हुंदै की वरना और मारुति सुजुकी की सियाज से प्रतिस्पर्धा करेगी।

कंपनी ने कहा कि स्लाविया एक्टिव के मैनुअल संस्करण की कीमत 10.69 लाख रुपये रखी गई है। वहीं स्टाइल ऑटोमैटिक संस्करण की कीमत 15.39 लाख रुपये है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक जैक हॉलिस ने कहा, ‘‘हम स्लाविया 1.0 टीएसई के साथ ग्राहकों को बेहतरीन मूल्य दे रहे हैं। इस कार के शुरुआती प्रदर्शन से ही हमें लोगों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिलती रही है।’’

कंपनी की स्लाविया को 1.5 लीटर टीएसआई इंजन के साथ भी उतारने की योजना है।

स्कोडा ने पिछले साल कुशाक मॉडल को भी भारतीय बाजार में पेश किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\