जरुरी जानकारी | स्कोडा ऑटो इंडिया की बिक्री दिसंबर में 48 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माता स्कोडा ऑटो इंडिया की बिक्री दिसंबर महीने में 48 प्रतिशत बढ़कर 4,788 इकाई पर पहुंच गई।

नयी दिल्ली, एक जनवरी वाहन विनिर्माता स्कोडा ऑटो इंडिया की बिक्री दिसंबर महीने में 48 प्रतिशत बढ़कर 4,788 इकाई पर पहुंच गई।

कंपनी ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि उसने पिछले साल इसी महीने में 3,234 इकाइयां बेची थीं।

कंपनी ने वर्ष 2022 के पूरे साल में कुल 53,721 वाहनों की बिक्री की। यह वर्ष 2021 में हुई 23,858 इकाइयों की बिक्री की तुलना में दोगुनी से अधिक उछाल को दर्शाता है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक पेट्र सॉल्क ने कहा, ''हमने पिछले साल अपने वार्षिक राजस्व को दोगुना से अधिक कर दिया। बिक्री ने मासिक और तिमाही बिक्री के सारे आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया।''

स्कोडा ने कहा कि इस दौरान कंपनी ने देश भर में बिक्री और सर्विस केंद्रों की संख्या को बढ़ाकर 240 के करीब पहुंचा दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू