देश की खबरें | सिंघू बार्डर के पास किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर एसकेएम ने केंद्र सरकार, संघ पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सिंघू बार्डर के पास किसानों के एक समूह पर पुलिस के कथित लाठीचार्ज को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा।

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सिंघू बार्डर के पास किसानों के एक समूह पर पुलिस के कथित लाठीचार्ज को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा।

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के संघ एसकेएम ने एक बयान में आरोप लगाया कि बुधवार को हिंद मजदूर किसान समिति के सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने सिंघू बॉर्डर की ओर बढ़ने से रोका। समिति के सदस्य उत्तर प्रदेश से यहां पहुंचे थे जिसने पहले केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को समर्थन जताया था।

एसकेएम ने कहा कि वे लखबीर सिंह के लिए न्याय मांग रहे हैं जिन्हें सिंघू बॉर्डर पर 15 अक्टूबर को कुछ निहंग सिखों ने मार दिया था।

बयान में आरोप लगाया गया, ‘‘एसकेएम इसे स्पष्ट रूप से शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के लिए अड़चन पैदा करने की भाजपा सरकार की एक और कोशिश के तौर पर देखता है। एसकेएम मोर्चा स्थलों पर शांति बाधित करने के भाजपा और आरएसएस के प्रयासों की निंदा करता है।’’

बयान के अनुसार एसकेएम एक बार फिर मांग करता है कि सिंह की हत्या के पूरे मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश द्वारा कराई जानी चाहिए। इसमें कहा गया है कि किसान आंदोलन को बदनाम करने और उस पर हमला करने की पूरी साजिश तभी सार्वजनिक होगी।

हिंद मजदूर किसान समिति के किसानों के एक समूह ने बुधवार को आरोप लगाया कि उन्हें लखबीर सिंह के लिए न्याय की मांग करने के लिए सिंघू बार्डर की ओर जाते समय नरेला इलाके में दिल्ली पुलिस ने रोक लिया और उन पर लाठीचार्ज किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स