देश की खबरें | बिहार के जमुई में जल्द बनेगा कौशल विकास विश्वविद्यालय : चिराग पासवान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को घोषणा की कि बिहार के जमुई जिले में जल्द ही एक ‘कौशल विकास विश्वविद्यालय’ स्थापित किया जाएगा। चिराग दो बार जमुई लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

पटना, पांच जुलाई केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को घोषणा की कि बिहार के जमुई जिले में जल्द ही एक ‘कौशल विकास विश्वविद्यालय’ स्थापित किया जाएगा। चिराग दो बार जमुई लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

चिराग पासवान मौजूदा लोकसभा में अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के गढ़ माने जाने वाले हाजीपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह राज्य की राजधानी पटना में रामविलास पासवान के जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष ने कहा कि नया शिक्षण केंद्र बिहार अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (बीआईटीओ) द्वारा स्थापित किया जाएगा। बीआईटीओ एक बिहार के प्रवासियों का समूह है और जिसका उनकी पार्टी के साथ घनिष्ठ संबंध है।

चिराग ने कहा, ‘‘मेरे पिता जब केंद्रीय दूरसंचार मंत्री थे तब उन्होंने एक ऐसे समय की कल्पना की थी जब मोबाइल फोन सब्जियों की तरह सस्ते हो जाएंगे। वह सपना अब हकीकत बन गया है।’’

इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और पर्यटन मंत्री राजू सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

चिराग पासवान ने बीआईटीओ की सराहना करते हुए कहा कि ‘‘यह संस्था दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले बिहारवासियों की मदद से ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के सपने को साकार करने में अपना योगदान दे रही है। जमुई में प्रस्तावित कौशल विश्वविद्यालय इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।’’

लोकसभा में जमुई निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व अब अरुण भारती कर रहे हैं जो चिराग पासवान के जीजा हैं।

राज्य के पर्यटन मंत्री ने भी बीआईटीओ की प्रशंसा की और कहा कि संगठन ने पहले ही ‘‘जमुई में 108 बिस्तरों वाला एक अस्पताल स्थापित किया है और पूरे बिहार में स्वास्थ्य सेवा केंद्र स्थापित करना चाहता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\