देश की खबरें | कौशल विकास निगम के योजना समन्वयक व प्रबंधक पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शनिवार को राजस्थान राज्य कौशल विकास निगम (आरएसएलडीसी) के योजना समन्वयक व प्रबंधक को पांच लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो ने निगम कार्यालय को सील कर दिया है और आरोपियों के आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

जयपुर, 11 सितंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शनिवार को राजस्थान राज्य कौशल विकास निगम (आरएसएलडीसी) के योजना समन्वयक व प्रबंधक को पांच लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो ने निगम कार्यालय को सील कर दिया है और आरोपियों के आवास व अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने आज बताया कि रिश्वतखोरी के इस मामले में निगम जयपुर के स्कीम कॉर्डिनेटर (जी.टी.) अशोक सांगवान व निगम के प्रबंधक राहुल कुमार गर्ग को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

सोनी ने एक बयान में कहा कि परिवादी ने ब्यूरो की विशेष इकाई को शिकायत दी थी। जिसके अनुसार उसकी फर्म द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना में किये गये काम के 1 करोड़ 50 लाख रुपये के लंबित बिल पास करने, ब्लैक लिस्ट से हटाने, जवाब दाखिल करने हेतु और समय देने व बैंक गारंटी जब्त नहीं करने की एवज में योजना समन्वयक (जी टी) अशोक सांगवान व प्रबंधक (प्रतिनियुक्ति) राहुल कुमार गर्ग द्वारा 5-6 लाख रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा था।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराने के बाद शनिवार को कार्रवाई की। इसके तहत आरोपी अशोक सांगवान व राहुल कुमार गर्ग को परिवादी से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

बयान के अनुसार, प्रकरण के संबंध में निगम के चेयरमैन नीरज के. पवन व निगम के मुख्य प्रबंधक प्रदीप कुमार गवडे के मोबाइल फोन जांच के लिए कब्जे में लिये गये हैं।

आरोपियों के निवास व अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू