देश की खबरें | बंगाल में छठे चरण का चुनाव मुख्यत: शांतिपूर्ण; 79.09 फीसदी मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को 43 सीटों पर हुए छठे चरण के चुनाव में शाम पांच बजे तक 79.09 फीसदी मतदान हुआ। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने दी।

कोलकाता, 22 अप्रैल पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को 43 सीटों पर हुए छठे चरण के चुनाव में शाम पांच बजे तक 79.09 फीसदी मतदान हुआ। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने दी।

चुनाव सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक उत्तर 24 परगना जिले की 17 विधानसभा सीटों, नादिया और उत्तर दिनाजपुर में नौ- नौ सीटों और पूर्व बर्द्धमान जिले में आठ सीटों पर हुआ। छठे चरण के लिए कुल 14,480 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर चुनाव आज मुख्यत: शांतिपूर्ण रहा।’’

आफताब ने कहा कि चार जिलों में नादिया में सर्वाधिक 82.67 फीसदी, पूर्व बर्द्धमान जिले में 82.15 फीसदी, उत्तर दिनाजपुर में 77.76 फीसदी और उत्तर 24 परगना जिले में 75.94 फीसदी मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग ने छठे चरण में केंद्रीय बलों की 1071 कंपनियों को तैनात किया था।

राज्य में 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो और चरणों में चुनाव होने वाला है। मतों की गिनती दो मई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी