देश की खबरें | राजस्थान में छह साल से फरार इनामी मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जोधपुर पुलिस ने कई गंभीर अपराधों में वांछित और एक लाख रुपये के इनामी मादक पदार्थ तस्कर चीमाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कुख्यात तस्कर छह साल से फरार था।

जोधपुर, 22 जून जोधपुर पुलिस ने कई गंभीर अपराधों में वांछित और एक लाख रुपये के इनामी मादक पदार्थ तस्कर चीमाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कुख्यात तस्कर छह साल से फरार था।

पुलिस महानिरीक्षक (जोधपुर रेंज) विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी ‘ऑपरेशन झंकार’ के तहत पुलिस की विशेष ‘साइक्लोनर’ टीम द्वारा की गई।

बाड़मेर जिले के लीलसर गांव का निवासी चीमाराम पश्चिमी राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी का सरगना और इलाके में मादक पदार्थों के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है।

जोधपुर और उदयपुर पुलिस रेंज में उस पर 50,000 रुपये का इनाम था।

राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में कम से कम छह पुलिस छापों के दौरान चीमाराम भागने में सफल रहा था। वह खुद को ‘ट्रांसपोर्टर’ बताकर दूसरे लोगों के साथ ट्रकों में यात्रा करता था और पुलिस से बचने के लिए बार-बार स्थान बदलता रहा।

वह 2019 में पूरी तरह से भूमिगत हो गया जब उसके कई साथी गिरफ्तार हो गए, मारे गए या तस्करी का धंधा छोड़ गए। हालांकि, चीमाराम ने कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी जारी रखी।

अधिकारी ने बताया कि चीमाराम मादक पदार्थों की तस्करी, हत्या के प्रयास, पुलिस टीमों पर गोलीबारी और अपहरण आदि के कम से कम 15 गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि चीमाराम पुलिस व अपने प्रतिद्वंद्वियों पर गोली चलाने के लिए कुख्यात है जिनमें 2015 से 2019 के बीच सुमेरपुर (पाली) और शिव (बाड़मेर) में हुई घटनाएं भी शामिल हैं।

पुलिस की टीम को उसे पकड़ने में सफलता तब मिली जब उसने नीमच-मंदसौर इलाके में मादक पदार्थ बेच रहे एक डीलर पर नजर रखना शुरू किया। टीम ने उसे राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा पर एक होटल से पकड़ लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट