देश की खबरें | विजयन से छह साल पहले विद्यालयों में बुनियादी ढांचों का ऑडिट कराने का आग्रह किया था: राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोल्लम जिले के एक स्कूल में 13-वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत के एक दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने छह साल पहले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से राज्य भर के विद्यालयों में बुनियादी ढांचे का व्यापक ऑडिट कराने का आग्रह किया था।

तिरुवनंतपुरम, 18 जुलाई केरल में कोल्लम जिले के एक स्कूल में 13-वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत के एक दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने छह साल पहले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से राज्य भर के विद्यालयों में बुनियादी ढांचे का व्यापक ऑडिट कराने का आग्रह किया था।

राहुल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने 2019 में केरल के एक स्कूल में सांप के काटने से हुई एक बच्ची की हृदयविदारक मौत के बाद स्कूल के बुनियादी ढांचे के ऑडिट के लिए विजयन को पत्र लिखा था।

उन्होंने कहा, “मुझे बहुत दुख है कि कोल्लम के एक स्कूल में बिजली के तार के संपर्क में आने से 13-वर्षीय मिथुन मनु की मौत हो गई।”

राहुल ने पोस्ट में कहा, “मैं केरल सरकार से आग्रह करता हूं कि वह राज्य के सभी विद्यालयों में बुनियादी ढांचे का समयबद्ध, सार्वजनिक ऑडिट करे और उन्हें बेहतर बनायें तथा इस घटना के लिए जिम्मेदारी तय करे।”

उन्होंने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा के लिए सुरक्षित माहौल प्राप्त करने का अधिकार है और किसी भी माता-पिता को ऐसा दर्द न सहना पड़े।

‘थेवलक्कारा बॉयज हाई स्कूल’ के छात्र मिथुन की बृहस्पतिवार को स्कूल परिसर में बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड