देश की खबरें | छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में छह साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

भोपाल, नौ अप्रैल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में छह साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने शुक्रवार को बताया कि छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में 20 वर्षीय संजय तोमर को आज गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस बच्ची को पांच दिन पहले आरोपी अपने घर में समोसा खिलाने के बहाने ले गया था और वहां उसने उसके साथ बलात्कार किया।

पटेल ने बताया कि कल बृहस्पतिवार को जब बच्ची को तकलीफ होने लगी तो उसकी मां ने उससे इसके बारे में पूछा, जिसके बाद उसने आपबीती बताई। इसके बाद बच्ची की मां ने बृहस्पतिवार को ही इसकी शिकायत कोलार पुलिस थाने में की, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (एबी) एवं बाल यौन अपराध संरक्षण नियम (पॉक्सो) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि बच्ची की हालत अभी ठीक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड