देश की खबरें | पीलीभीत में अपहरण के बाद छह वर्ष की बच्‍ची की हत्‍या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत जिले के माधोटांडा इलाके में छह वर्ष की एक बच्‍ची की कथित अपहरण के बाद हत्‍या कर दी गई। बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म की आशंका जताई गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पीलीभीत, सात नवंबर पीलीभीत जिले के माधोटांडा इलाके में छह वर्ष की एक बच्‍ची की कथित अपहरण के बाद हत्‍या कर दी गई। बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म की आशंका जताई गई है।

पुलिस के अनुसार थाना माधोटांडा क्षेत्र में गोमती उद्गम स्थल पर अपने परिजनों के साथ छह साल की मासूम बच्‍ची रामायण का पाठ सुनने आई थी।

यह भी पढ़े | MP Bypoll Results 2020: मध्य प्रदेश में उपचुनाव के नतीजों से पहले तेज हुई जुबानी जंग, CM शिवराज सिंह चौहान बोले- कमलनाथ ने राजनीति को किया गंदा.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम उद्गम स्थल से ही बच्ची गायब हो गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़े | Toilet Water in ‘Pani Puri’: कोल्हापुर में टॉयलेट का पानी मिलाकर ‘पानी पूरी’ बेच रहा था वेंडर, वीडियो वायरल होने के बाद गुस्साए लोगों ने स्टाल को तोडा -Watch Video.

पुलिस ने बताया कि शनिवार को गोमती उद्गम स्थल से कुछ ही दूरी पर गन्ने के खेत में बच्ची का शव बरामद हुआ।

माधोटांडा पुलिस के अनुसार बच्ची के गले पे चोट के निशान हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पीलीभीत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश, श्वान दस्ता सहित भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को शनिवार को बताया कि शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच के लिए फोरेंसिक और एसओजी टीम जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि पुलिस जल्‍द ही हत्‍यारे को पुलिस पकड़ लेगी। दुष्कर्म की आशंका के सवाल पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड