विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी के छह आतंकवादी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के एक अभियान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के छह आतंकवादी मारे गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 23 फरवरी पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के एक अभियान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के छह आतंकवादी मारे गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान आतंकवाद रोधी विभाग और लक्की मारवत जिले की पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में टीटीपी लड़ाकों के होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद शुरू किया था।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मारे गए आतंकवादी जिले के अब्बास्सा खटक थाने पर हमले की योजना बना रहे थे।

उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई और आतंकवादियों तथा सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में टीटीपी के छह आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और हथगोले मिले हैं।

आतंकवाद रोधी विभाग ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है।

प्रतिबंधित टीटीपी के हमले हाल के महीनों में बढ़े हैं और माना जा रहा है कि पड़ोसी अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आने के बाद टीटीपी मजबूत हुआ है।

टीटीपी कई आतंकवादी संगठनों का सामूहिक मंच है जिसकी स्थापना 2007 में की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\