राजस्थान से पश्चिम बंगाल के लिए छह ट्रेनों को मिली मंजूरी

संभागीय आयुक्त के.सी.वर्मा ने बताया है कि ये ट्रेन 18 मई से तीन जून तक पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के निवासियों को राजस्थान से लेकर जाएंगी।

जमात

जयपुर, 15 मई पश्चिम बंगाल ने अपने प्रवासियों को राजस्थान से ले जाने के लिए छह ट्रेनों की मंजूरी दी है।

संभागीय आयुक्त के.सी.वर्मा ने बताया है कि ये ट्रेन 18 मई से तीन जून तक पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के निवासियों को राजस्थान से लेकर जाएंगी।

वर्मा ने बताया कि बंगाल सरकार द्वारा श्रमिकों को राजस्थान से ले जाने के लिए मंजूर की गई पहली ट्रेन पाली से 18 मई को रवाना होगी। इसके बाद 20, 28 एवं 30 मई को जयपुर से तीन ट्रेन पश्चिम बंगाल जाएंगी। शेष दो ट्रेन 1 एवं 3 जून को जयपुर से बंगाल के श्रमिकों एवं अन्य व्यक्तियों को लेकर रवाना होंगी।

उन्होंने बंगाल के श्रमिकों को जल्द ही अपना पंजीकरण कराने के लिए कहा है ताकि उनको व्यवस्थित रूप से इन ट्रेनों से रवाना किया जा सके।

उन्होंने बताया कि बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लिए भी लगातार ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश-बिहार जाने वाले श्रमिकों को जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराने का आग्रह किया है जिससे उन्हें इन ट्रेनों के जरिए गंतव्य तक भिजवाया जा सके।

संभागीय आयुक्त ने बताया कि श्रमिकों के लिए साधनों की लगातार व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने पैदल दूसरे राज्यों में जा रहे सभी श्रमिकों से साधनों की व्यवस्था होने तक श्रमिक कैम्पों में इंतजार करने को कहा है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश जाने वाले 102 श्रमिकों को महुवा, दौसा के श्रमिक शिविरों से बसों के माध्यम से भरतपुर होते हुए हाथरस के लिए रवाना किया गया है। इसी प्रकार बस्सी के श्रमिक शिविरों से भी पांच बसों में उत्तर प्रदेश के 195 श्रमिकों को रवाना किया गया है।

उन्होंने बंगाल और बिहार जाने वाले यात्रियों को पैदल सड़क मार्ग से रवाना नहीं होने एवं श्रमिक शिविरों में ही रुके रहकर अपनी बारी का इंतजार करने का आग्रह किया है ताकि सरकार उन्हें उचित साधनों के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना कर सके।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी