वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में तमिलनाडु में छह थाई नागरिक गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार शाम से पेरुणदुरई आईआरटी अस्पताल में इनकी गिरफ्तारी प्रभावी हुई।

इरोड (तमिलनाडु), 10 अप्रैल तमिलनाडु में कोरोना वायरस से संक्रमित थाईलैंड के छह नागरिकों को वीजा नियमों का उल्लघंन कर यहां धार्मिक शिक्षा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि इनका यहां के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार शाम से पेरुणदुरई आईआरटी अस्पताल में इनकी गिरफ्तारी प्रभावी हुई।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल के पृथक वार्ड के सामने पुलिकर्मियों की तैनाती की गई है जहां इन छह लोगों का इलाज चल रहा हैं

उन्होंने बताया कि स्थानीय तहसीलदार द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि पर्यटन वीजा पर आए थाईलैंड के नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद इस्लामी शिक्षा देने के काम में लगे थे।

उन्होंने बताया कि थाईलैंड के सात नागरिकों का समूह करीब तीन हफ्ते पहले यहां आया था और कोल्लमपलायम हाउसिंग यूनिट काम्प्लेक्स में रहकर धार्मिक शिक्षा देने का काम कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि एक नागरिक की मौत कोयंबटूर के सरकारी अस्पताल में गुर्दे की बीमारी की वजह से हुई थी जबकि बाकी छह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जिसके बाद प्रशासन को धार्मिक शिक्षा और अन्य कार्यक्रमों के दौरान उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए बड़ा अभियान शुरू करना पड़ा।

जिलाधिकारी सी कातिरवन ने बताया कि जिले में 1.66 लाख लोगों को घर में ही पृथक रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ