देश की खबरें | सोपोर और बांदीपोरा से आतंकवादियों के छह सहयोगी गिरफ्तार: जम्मू-कश्मीर पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा और सोपोर इलाकों से इस हफ्ते लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 15 जनवरी जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा और सोपोर इलाकों से इस हफ्ते लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि इनमें से तीन को मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के बोमई इलाके में एक जांच चौकी पर गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि चिनार क्रॉसिंग पर तैनात सुरक्षा बलों ने तीन कथित आतंकवादियों को ''संदिग्ध'' तरीके से घूमते देखा और जब कर्मियों ने उन्हें रुकने के लिये कहा गया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। तीनों आरोपियों की पहचान हरवन सोपोर निवासी अराफात मजीद डार, आरामपोरा सोपोर निवासी तौसीफ अहमद डार व मोमिन नजीर खान के रूप में हुई है।

इनके पास से दो पिस्तौल, पिस्तौल की दो मैगजीन, पिस्तौल के 13 कारतूस और एक हथगोला बरामद किया गया है।

एक अन्य घटना में, बांदीपोरा में पुलिस ने लश्कर के तीन कथित सहयोगियों को खुफिया जानकारी पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अष्टांगू बांदीपोरा निवासी गुलाम मोहम्मद और इरशाद हुसैन और सोपोर निवासी आशिक हुसैन के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू