विदेश की खबरें | पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में छह सैनिक मारे गए: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को हुए आतंकवादी हमले में एक कैप्टन समेत कम से कम छह पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, नौ जून पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को हुए आतंकवादी हमले में एक कैप्टन समेत कम से कम छह पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों का काफिला प्रांत के कच्ची कमर, सरबंद पोस्ट लक्की मरवात की ओर बढ़ रहा था। उसी दौरान आतंकवादियों ने काफिले पर हमला कर दिया।

पहले आतंकवादियों ने आईईडी विस्फोट किया और बाद में काफिले पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया, "हमले में एक कैप्टन समेत कुल छह सैनिक शहीद हो गए। आतंकवादियों ने आईईडी विस्फोट किया और बाद में काफिले पर गोलीबारी की।"

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार लक्की मरवात तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों का गढ़ है।

विस्फोट के बाद सैनिक घटनास्थल पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\