देश की खबरें | भदोही में छह तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख रुपये कीमत की शराब बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की ऊंज थाना पुलिस ने राजस्थान में बनी अपमिश्रित नकली अंग्रेजी शराब को तस्करी करके बिहार ले जाने वाले एक गिरोह के सरगना समेत छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भदोही (उत्तर प्रदेश), 29 जुलाई जिले की ऊंज थाना पुलिस ने राजस्थान में बनी अपमिश्रित नकली अंग्रेजी शराब को तस्करी करके बिहार ले जाने वाले एक गिरोह के सरगना समेत छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रयागराज-भदोही सीमा के पास जिले की ऊंज थाना पुलिस ने जांच के दौरान शुक्रवार/शनिवार की दरमियानी रात एक ढाबा पर रुके इन तस्करों की कारों की तलाशी ली और 330 लीटर नकली व्हिस्की बरामद की, जिसकी कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई है।

भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार ने बताया कि तस्कर गिरोह के सरगना प्रदीप यादव के अलावा प्रवेश यादव, राज डोमोलिया, देवेंद्र यादव, सोमपाल यादव और जसवंत गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि पकड़े गये सभी तस्कर राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं और पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने के लिए अवैध शराब की तस्करी करते हैं।

एसपी ने बताया कि दोनों गाड़ी से कई फ़र्ज़ी नंबर प्लेट भी मिले हैं। पुलिस ने दोनों लक्ज़री कार ज़ब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू