देश की खबरें | दिल्ली में पूर्व प्रेमिका के घर के पास युवक की हत्या के आरोप में छह लोगों को पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के विजय विहार इलाके में लूटपाट की कोशिश का विरोध जताने पर 25 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में दो नाबालिगों सहित छह लोगों को पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली के विजय विहार इलाके में लूटपाट की कोशिश का विरोध जताने पर 25 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में दो नाबालिगों सहित छह लोगों को पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि चार आरोपी करण उर्फ ​​डोरेमोन (22‍), आकाश (23), सुमित (22) और राहुल (18) को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

करण उर्फ ​​डोरेमोन मुख्य आरोपी है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर मनीष को इलाके में अकेला देखा और उसका सामान छीनने का प्रयास किया।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी मनीष के रूप में हुई है। वह अपनी प्रेमिका से दोबारा रिश्ता जोड़ने के लिए दिल्ली आया था।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) राजीव रंजन ने बताया कि जब मनीष ने विरोध किया तो उन्होंने उसके हाथ कपड़े से बांध दिए, उसका गला घोंट दिया और उसका फोन एवं बैग लेकर स्कूटर पर भाग गए।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘(मनीष) 29 जून की सुबह महाराणा प्रताप पार्क में मृत पाया गया। सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्क में एक अज्ञात व्यक्ति बेहोश पड़ा है।’’

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने युवक को मृत पाया।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में अधिकारियों को महिला पर संदेह हुआ था क्योंकि मनीष उससे सुलह करने के लिए दिल्ली आया था। दरअसल, उक्त महिला ने मनीष के पहले से शादीशुदा होने की बात जानने के बाद उससे रिश्ता तोड़ लिया था। शव महिला के घर से कुछ मीटर की दूरी पर मिला था।

हालांकि, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस ने मृतक के गुम हुए मोबाइल फोन का उसके आईएमईआई नंबर के आधार पर पता लगाया, जो एक अन्य सिम कार्ड के साथ सक्रिय था।

उन्होंने बताया कि तकनीकी निगरानी और मानवीय खुफिया जानकारी की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें पकड़ लिया गया तथा उनके पास से मृतक का मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

करण के खिलाफ चोरी के पांच आपराधिक मामले पहले भी दर्ज हैं। बाकी लोगों के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी