देश की खबरें | बलिया में भूमि विवाद से जुड़े हत्या के 20 साल पुराने मामले में छह लोगों को 10 साल जेल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अदालत ने प्रत्येक दोषी को 11,200 रुपये के अर्थदंड की सजा भी सुनाई है।

अदालत ने प्रत्येक दोषी को 11,200 रुपये के अर्थदंड की सजा भी सुनाई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने रविवार को बताया कि अपर जिला जज हुसैन अहमद अंसारी की अदालत ने शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सभी छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल जेल की सजा सुनाई।

एसपी ने घटना के संदर्भ में बताया कि जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के चितविसांव खुर्द गांव में 31 अक्टूबर, 2003 को जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़़प में राम नारायण गोंड नामक युवक की हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर शिव कुमार गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता , मदन गुप्ता, पार्वती देवी पत्नी शिवकुमार गुप्ता, सुनीता देवी पत्नी मदन गुप्ता व गणेश गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने विवेचना के उपरांत सभी छह आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। एसपी ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद शनिवार को सजा सुनाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\