देश की खबरें | नेपाल में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से छह लोगों की मौत, उत्तर भारत में भी महसूस किए गए झटके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेपाल में आए 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं नेपाल की सीमा से लगे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पास हिमालयी क्षेत्र में मंगलवार देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

नयी दिल्ली/काठमांडो, नौ नवंबर नेपाल में आए 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं नेपाल की सीमा से लगे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पास हिमालयी क्षेत्र में मंगलवार देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार, देर रात एक बजकर 57 मिनट पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लगभग 90 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में नेपाल में था। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से कम तीव्रता के भूकंप के झटके कई बार महसूस किए गए हैं।

फिलहाल भारत में भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं।

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, नेपाल में देर रात दो बजकर 12 मिनट पर 6.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र डोटी जिले में था।

इससे पहले पश्चिमी नेपाल में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। मंगलवार रात नौ बजकर सात मिनट पर 5.7 तीव्रता का और इसके कुछ देर बाद रात नौ बजकर 56 मिनट पर 4.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस हुआ।

नेपाल के डोटी जिले के पुलिस कार्यालय के पुलिस उपाधीक्षक भोला भट्टा ने बताया कि भूकंप के दौरान कई मकान क्षतिग्रस्त हुए और उसके मलबे में दबने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। भूकंप संबंधी घटनाओं में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

भूकंप के झटके उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुरुग्राम और गाजियाबाद सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए।

निहारिका अर्पणा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\