देश की खबरें | दिल्ली में आग लगने की पांच अलग-अलग घटनाओं में छह लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को आग लगने की पांच अलग-अलग घटनाओं में तीन साल की एक बच्ची सहित कम से कम छह लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच जून राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को आग लगने की पांच अलग-अलग घटनाओं में तीन साल की एक बच्ची सहित कम से कम छह लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में सुबह करीब 9:35 बजे एक घर में उस समय आग लग गई, जब दो कर्मचारी अत्यधिक ज्वलनशील तरल पदार्थ थिनर का उपयोग करके सोफा सेट साफ कर रहे थे।

घायलों में सतीश कुमार 20 प्रतिशत और सतेंद्र 50 प्रतिशत झुलस गए। उन्हें होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक अलग घटना में एक झुग्गी के अंदर पांच किलो के छोटे एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण लगी आग में चार लोग झुलस गए।

इनमें राज कुमार (70), उनकी पत्नी रेशमा (50), पोती दुर्गा (3) और 14 वर्षीय पड़ोसी फिरदौस हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें