देश की खबरें | मणिपुर में तीन उग्रवादियों सहित छह लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल पूर्व और काकचिंग जिलों से सुरक्षा बलों ने दो प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

इंफाल, 21 जुलाई मणिपुर के इंफाल पूर्व और काकचिंग जिलों से सुरक्षा बलों ने दो प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

बयान में बताया गया कि गोला-बारूद की अवैध बिक्री में शामिल होने के आरोप में तीन अन्य लोगों को भी इंफाल पश्चिम जिले से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन प्रेपक के स्वयंभू सार्जेंट मेजर को शनिवार को इंफाल पूर्व जिले के कोंथा अहलुप स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि उसने म्यांमा के तानल में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया था और पिछले साल अक्टूबर में संगठन के लिए एक काडर की भर्ती की थी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित यूपीपीके के दो सक्रिय सदस्यों को जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में रविवार को काकचिंग के एक बाजार से गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बलों ने गोला-बारूद की अवैध बिक्री में संलिप्तता के आरोप में इंफाल पश्चिम जिले के थांगमेइब और खुयाथोंग पोलेम लेइकाई इलाकों से भी रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से 100 से अधिक गोला-बारूद बरामद किए गए।

सुरक्षा बल दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर में तलाश अभियान चला रहे हैं।

मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में मई 2023 से 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट