Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में कार और ट्रक के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शुक्रवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
प्रकाशम (आंध्र प्रदेश), 23 मई : आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शुक्रवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस के अनुसार दुर्घटना अपराह्न करीब 1:40 बजे प्रकाशम जिले के कोमारोलु मंडल के मोटू गांव में कडप्पा, गिड्डालुरू, मरकापुर और अन्य स्थानों को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: घर में सो रहे दंपति पर धारदार हथियार से हमला, महिला की मौत
प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक ए. आर. दामोदर ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ तब ये लोग महा नंदी से तीर्थयात्रा से लौट रहे थे. सभी स्टुअर्टपुरम गांव के निवासी थे. दामोदर ने ‘पीटीआई-’ को बताया, "विपरीत दिशा से आ रही कार ट्रक से टकरा गई. छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई."
Tags
संबंधित खबरें
Delhi Bus Accident: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, कई जख्मी; VIDEO
Andhra Pradesh Shocker: घर के अंदर रातभर चलती रही बाइक, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, कई घायल; Disturbing Video
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत
\