देश की खबरें | पंजाब में वैन के नहर में गिरने से छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के लुधियाना जिले में जगेरा पुल के पास एक वैन के सरहिंद नहर में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लुधियाना, 28 जुलाई पंजाब के लुधियाना जिले में जगेरा पुल के पास एक वैन के सरहिंद नहर में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार रात को हुई जब लगभग 25 श्रद्धालुओं का एक समूह हिमाचल प्रदेश स्थित माता नैना देवी मंदिर के दर्शन करके लौट रहा था।

पुलिस ने बताया कि वैन नहर में तब गिर गई जब नहर के किनारे एक अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश करते समय उसके चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया।

लुधियाना पुलिस के उपमहानिरीक्षक सतिंदर सिंह ने बताया कि छह श्रद्धालुओं के शव बरामद कर लिए गए हैं और तीन अन्य अब भी लापता हैं।

उपायुक्त हिमांशु जैन ने बताया कि छह मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात को बचाव अभियान के दौरान अधिकांश श्रद्धालुओं को बचा लिया गया है।

घटना के बाद जैन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ज्योति यादव घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान की निगरानी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई